CHANDIGARHHARYANA

कुछ लोगों ने कांग्रेस राज सीखा हुआ है, काफी लोगों की आदत छुड़वा दी है और बाकियों की भी छुड़वा देगे” : अनिल विज

राहुल गांधी की देश विरोधी हरकते है, देश के खिलाफ देश के बाहर जाकर बोलते है

एमडब्ल्यूबी न्यूज़,चंडीगढ़ । हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने भाजपा की बेहतर लोककल्याणकारी कार्यप्रणाली को मदेनजर कहा कि “कुछ लोगों ने कांग्रेस राज सीखा हुआ है, काफी लोगों की आदत छुड़वा दी है और बाकियों की भी छुड़वा देगे”। साथ ही राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए विज ने कहा कि “इनकी (राहुल गांधी) देश विरोधी हरकते है, देश के खिलाफ देश के बाहर जाकर बोलते है। चीन की पार्टी के साथ भी इनके तालमेल उजागर होते रहते है। यह देश के नहीं बल्कि देश के विरुद्ध लोगों के साथ है”।

विज मीडियाकर्मियों द्वारा हिंदूवादी नेता ने राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह के तहत वाद दायर करने की मांग की है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि “कोर्ट में कोई क्या याचिका दायर करे इस पर वे कुछ नहीं बोल सकते, लेकिन इनकी (राहुल गांधी) हरकते ऐसी है, जो देश विरोधी है और ये देश के खिलाफ देश के बाहर जाकर बोलते है।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार उन्हें फंड नहीं दे रही पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि “सरकार सारे देश में अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए फंड देती है लेकिन आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाएं पश्चिम बंगाल में लागू न करे तो उन्हें जनता को सच्चाई बतानी चाहिए”।

वही कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा द्वारा भाजपा पर प्रदेश में शिक्षा तंत्र को खराब करने के आरोप पर चुटकी लेते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि “हुड्डा साहब क्या पढ़ा रहे है, वे 10 साल मुख्यमंत्री रहे है। उन्होंने क्या किया आज शिक्षा के स्तर को सुधारा जा रहा है, अच्छे स्कूल बनाए जा रहे है”।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW