CHANDIGARHHARYANA

CCTV की निगरानी में होंगी पंजाब की तहसीलें, अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने कैमरों को कार्यशील करने के जारी किए निर्देश

एमडब्ल्यूबी न्यूज़,चंडीगढ़ । पंजाब की भगवंत मान सरकार की ओर से राजस्व कार्यालयों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लोगों की सुविधा के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया है। इसके चलते पंजाब सरकार ने प्रदेश के सब रजिस्ट्रार और ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में 180 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा की ओर से सभी जिला उपायुक्तों को 31 जनवरी तक हर कैमरे को कार्यशील करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही हेडक्वार्टर से वरिष्ठ अधिकारी इन सीसीटीवी कैमरों के जरिए कामकाज पर निगरानी रख सकेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से सभी डीसी को सीसीटीवी की लाइव कैमरा फुटेज के जरिए औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। डीसी जब चाहें कैमरे के माध्यम से राजस्व कार्यालयों की जांच कर सकेंगे

बता दें कि तहसीलों में लोगों की जमीन की रजिस्ट्री के साथ जमाबंदी और इंतकाल के साथ प्रमाण पत्र आदि के काम होते हैं। इससे पहले पंजाब सरकार की तरफ से तहसीलों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए भी कई तरह के कदम उठाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW