CHANDIGARHHARYANA

कोहरे की चपेट में हरियाणा, बारिश से बदला मौसम का मिजाज

एमडब्ल्यूबी न्यूज़,चंडीगढ़ । पिछले कईं दिनों से ठिठुरन भरी ठंड झेल रहे हरियाणा वासियों के लिए गुरुवार के दिन की शुरूआत भी कोहरे की गिरफ्त से हुई। बुधवार की रात में शुरू हुआ कोहरा पड़ने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। वहीं, प्रदेश के कईं स्थानों पर हुई बारिश के कारण मौसम में एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से भी प्रदेश में 18 जनवरी तक अलर्ट जारी किया गया है। इसमें 17 जनवरी तक ऑरेंज और 18 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कोहरे के चलते कईं स्थानों पर दृश्यता 10 से 20 मीटर तक पहुंच गई है, जिसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कईं स्थानों पर वाहन चालकों को दिन के समय में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं, कोहरे के चलते दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही थी।

इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग विभाग की और से चंडीगढ़ के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार से पंचकूला भी घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अंबाला और यमुनानगर के लिए भी घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद और करनाल के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, जींद और चरखी दादरी के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा प्रदेश में आज पूरा दिन बादल छाएं रहेंगे। धूप निकलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW