CHANDIGARHHARYANA

हरियाणा में मनोहर लाल के मुख्यमंत्री रहते हुए यह पराली का रोना रोते थे,अब यमुना का अपमान कर रहे हैं :विपुल गोयल

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी के प्रुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से हरियाणा पर यमुना के पानी में जहर मिलाने के आरोप लगाए जाने पर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बकायदा हरियाणा की भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने केजरीवाल के खिलाफ धरना देकर उनका पुतला फूंककर अपना रोष जाहिर किया। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने केजरीवाल की ओर से लगाए गए आरोप पर एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ ।कहा कि केजरीवाल की यह कोई नई आदत नहीं है। इससे पहले भी वह अनेक झूठे आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मनोहर लाल के मुख्यमंत्री रहते हुए यह पराली का रोना रोते थे। इस पर जब उन्हें चंडीगढ़ बुलाया गया तो उन्होंने खुद माना था कि हरियाणा बड़ा काम कर रहा है और हम आरोप-प्रत्यारोप लगाने का काम कर रहे हैं। इसी प्रकार से अब उन्होंने बहुत बड़ी बात कह दी है।

मामले की जांच होगी”

गोयल ने कहा कि चुनाव में मुद्दे होते हैं, आरोप लगाए जाते हैं, लेकिन आधारहीन मुद्दे और आरोप लगाना कि हरियाणा के लोग दिल्ली की जनता को जहर परोसने का काम कर रहे हैं। केजरीवाल एक मुख्यमंत्री रहे हैं और एक पार्टी के नेता भी है, जिम्मेदार आदमी होकर ऐसी छोटी बाते करना उन्हें शोभा नहीं देता और इसकी जांच होगी। वह दिल्ली के मुख्य सचिव को मौके पर भेज दें और हम अपने अधिकारियों को भेज देते हैं। पानी की चेकिंग होगी, कितने बीओडी का पानी और किस तरीके का पानी हरियाणा दिल्ली को दे रहा है और दिल्ली से हरियाणा के फरीदाबाद में जो पानी जा रहा है, उसमें कितने बीओडी का पानी दिल्ली दे रहा है।

गोयल ने कहा कि जहर परोसने का काम तो दिल्ली कर रहा है। हरियाणा के फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम और पलवल चार जिले पूरी तरह से बीमारियों से ग्रस्त है। अनेक बार उन्हें ज्ञापन दिया गया और मार्च निकाला गया, लेकिन केजरीवाल की सरकार र जूं तक नहीं रेंगी। जहर परोसने का काम तो केजरीवाल की सरकार कर रही हैं।अब दिल्ली की जनता इस झूठी और आरोप की राजनीति को समझ चुकी है। आठ फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर जनता इन्हें मुंह तोड़ जवाब देगी।

मानहानि का केस तो बनता ही है”

अरविंद केजरीवाल के बयान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री की ओर से उन पर मानहानि का केस किए जाने को लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मानहानि का केस तो बनता ही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में इन बातों का जवाब देने का काम जनता करती है। दिल्ली की जनता समझदार है कि किस प्रकार से इन्होंने आरोप लगाया है। दिल्ली तीन तरफ से हरियाणा से सटा हुआ है। वहां अनेक लोग हरियाणा से गए हैं। वह सब जानते हैं कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी का 10 साल का शासन कैसे चल रहा है। इन्होंने 10 साल केवल झूठ की राजनीति ही की है। बड़े-बड़े आशियाने और महल बनाए। खुद को आम आदमी कहकर कैसे राजशाही जीवन व्यतीत कर रहे हैं, वह जनता ने अच्छे से देख लिया है। अब जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW