CHANDIGARHHARYANA

देश के खिलाफ लड़ने वाली ताकतों की रहनुमाई कर रहे राहुल गांधी : अनिल विज

एमडब्ल्यूबी न्यूज़,चंडीगढ़ । राहुल गांधी की ओर से भारत के खिलाफ लड़ाई को लेकर दिए बयान पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रण मंत्री अनिलल विज ने करारा जवाब दिया है। अनिल विज ने कहा कि जिन अंग्रेजों ने हमें इतने साल गुलाम रखा और जिनके खिलाफ लड़ाई लड़कर हमने आजादी प्राप्त की, मुझे लगता है कि वो आज भी इनके (राहुल गांधी) अंदर जिंदा हैं”। कांग्रेस पार्टी का जन्म भी एक अंग्रेज एओ हयूम ने किया था। इसलिए राहुल गांधी के अंदर से कहीं ना कहीं जॉर्ज सोरोस भी भारत के खिलाफ बोल रहे हैं। यहीं ताकतें देश के खिलाफ लड़ रही है और ये उनकी रहनुमाई कर रहे हैं। विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

पुलिस और सिविल की अलग-अलग ट्रेनिंग

हरियाण परिवहन विभाग से पुलिस स्टाफ हटाने के मामले में परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि पुलिस और सिविल अधिकारियों की ट्रेनिंग अलग-अलग होती है। पुलिस को कानून व्यवस्था की ट्रेनिंग दी जाती है और सिविल अफसरों को अलग ट्रेनिंग दी जाती है। जिस काम के लिए जिसे लगाया जाता है वह वहीं काम करें। इस मामले में हमारा जो केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय है वह भी हरियाणा सरकार को कई बार लिख चुका है कि जिस विभाग का जो स्टाफ है, उसे वहीं लगाया जाए।

हर वर्ग की सुविधा के लिए कदम उठा रही सरकार : विज

कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की ओर से हरियाणा सरकार पर किसानों को मुआवजा और एमएसपी से वंचित रखने के आरोप लगाए जाने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार हर वर्ग की सुख सुविधा के अनेकों कदम उठा रही है और तकनीक का इस्तेमाल कर रही है, जिससे लोगों को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों को लाभ मिला है इसलिए लोगों ने हमारी सरकार को दोबारा बनाया है। वहीं, हुड्‌डा के सरकारी कोठी छोड़ने पर पैनल रेंट लगाने पर अनिल विज ने कहा कि यह नियम हैं और नियम के तहत कार्रवाई होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW