HIMACHAL
चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस को ऐसे मिली सफलता

MWB News: पुलिस थाना बीड़ की टीम ने नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को यह सफलता चौगान स्थित लैंडिंग साइट के पास मिली है। बैजनाथ के डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि बीते सोमवार को लैंडिंग साइट पर पैट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान उक्त व्यक्ति पैदल बीड़ की ओर आ रहा था।
जब टीम ने शक के आधार पर उसे रोककर तालाशी ली तो उसके कब्जे से 336 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र तुलसी राम निवासी कोटली के रूप में हुई है। उक्त व्यक्ति के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि पुलिस द्वारा बैजनाथ हलके में बीते माह में करीब आधा दर्जन नशे से संबंधित मामले दर्ज किए गए हैं।



