FILMY

Premanand Maharaj के दरबार में पहुंचे अमिताभ बच्चन के हमशक्ल

Mwb News : प्रेमानंद महाराज अपनी सादगी और धर्म के प्रचार के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। उनके दरबार में अक्सर बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंचती हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट शशिकांत पेडवाल, जो बिल्कुल अमिताभ की तरह दिखते हैं और उनकी आवाज भी वैसी ही है, प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर रहे हैं। इस वीडियो में शशिकांत महाराज से बात करते हुए कुछ ऐसा कहते हैं, जिससे महाराज हंसने लगते हैं।

इस वीडियो में शशिकांत पेडवाल प्रेमानंद महाराज से बातचीत करते हुए बताते हैं कि कोविड के दौरान उन्होंने लोगों को हिम्मत दी और उन्हें जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दीं। शशिकांत कहते हैं कि उन्होंने बीमार लोगों को मोटिवेट किया और उन्हें अच्छा महसूस कराया।

प्रशासन ने उनकी इस मदद के लिए सराहना भी की। अब वह कैंसर के मरीजों से भी मिलते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं। शशिकांत का कहना था कि यह काम उन्हें बहुत अच्छा लगता है, और लोग इससे प्रेरित होते हैं।

इसके बाद शशिकांत ने महाराज से पूछा कि उन्हें आगे क्या करना चाहिए। प्रेमानंद महाराज ने उन्हें सलाह दी कि वह लोगों से मिलकर भगवान के नाम का जाप कराएं ताकि लोगों के दिल को शांति और तसल्ली मिल सके। महाराज ने कहा कि लोगों के मन को भगवान के नाम से सुकून देना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। शशिकांत के बिग बी की तरह बात करने पर महाराज जोर-जोर से हंसने लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW