NATIONAL

Mahakumbh 2025: दोपहर 2 बजे तक 1.5 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी

 

महाकुंभनगर: मौनी अमावस्या पर भगदड़ के कारण स्नान से चूके श्रद्धालुओं ने गुरुवार को पूरे उत्साह के साथ संगम नगरी के विभिन्न घाटों में आस्था की डुबकी लगाई। कुंभ क्षेत्र आज भी श्रद्धालुओं के गुलजार रहा और दोपहर दो बजे तक डेढ़ करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। जानकारी के अनुसार, दोपहर दो बजे तक एक करोड़ 52 लाख श्रद्धालु संगम क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर स्नान कर चुके थे। इसे मिला कर अब तक महाकुंभ में स्नान करने वालों की संख्या 27 करोड़ 58 लाख हो चुकी है।

मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर अखाड़ा क्षेत्र के निकट मची भगदड़ के बाद एहतियात के तौर पर प्रयागराज आने वाले वाहनों को जस का तस खड़ा कर दिया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में तीर्थयात्री स्नान से चूक गए थे। आज मेला क्षेत्र में आने के बाद उन्ही यात्रियों ने पूरे विधि विधान के साथ स्नान किया और पूजा अर्चना की। मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने के कारण हालांकि श्रद्धालुओं को काफी दूर तक पैदल चलना पड़ा, मगर इसके बावजूद उनके उत्साह में कोई कमी दिखाई नहीं दी। कुछ श्रद्धालु हालांकि पुलिस प्रशासन की इस व्यवस्था से नाराजगी जताते दिखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW