NATIONAL

वाह क्या बात है… अमेरिकी सिंगर ने ‘जन गण मन’ गाकर भारत को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

MWB News: 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने भारतीयों को एक विशेष उपहार दिया। उन्होंने भारत का राष्ट्रीय गीत ‘जन गण मन’ गाकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, और लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। मैरी ने अपने पोस्ट में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय सशस्त्र बलों और दुनियाभर में बसे भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मैरी मिलबेन ने ‘जन गण मन’ गाने की अपनी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। इस गीत को गाने का उनका तरीका पूरी दुनिया में भारत के प्रति उनके प्रेम और सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने इस गाने के माध्यम से भारतीय संस्कृति और राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद, लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं और उनके इस अनोखे अंदाज को सराह रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW