HARYANA
Weather: हरियाणा के 13 जिलों में जारी हुआ अलर्ट, जमकर बरसेंगे बादल

MWB News : हरियाणा मौसम में लगातार बदलाव जारी है। दिन के समय धूप खिलने और हवाओं में परिवर्तन के चलते तापमान में उछाल हुआ है। दिन का तापमान 22 डिग्री के आसपास चल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बता दें कि पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी थी। पिछले तीन दिनों से हवाओं में परिवर्तन और दिन के समय धूप खिलने से मौसम साफ हुआ। हर रोज धूप खिलने पर दिन का तापमान 22 डिग्री के आसपास पहुंच गया।



