CHANDIGARHHARYANA
जानलेवा हुआ कोहरा , सड़क हादसे में महिला समेत 3 की मौत ।

एमडब्ल्यूबी न्यूज़,चंडीगढ़ । हरियाणा में पिछले कईं दिनों से लगातार छा रहा कोहरा अब जानलेवा होने लगा है ! कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण हो रहे सड़क हादसे में लोगों के मरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कोहरे के चलते आज सुबह यमुनानगर के असगरपुर में एक ट्रक ने दो बाइकों को कुचल दिया।
हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सादिकपुर निवासी महेंद्र कुमार, सुदेश और मांगू के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। हादसे के कारण कुछ समय से यातायात भी बाधित हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू किया।



