J&K

आम लोगों के लिए जरूरी खबर, बंद हुई Jammu Kashmir की यह टनल

Mwb News: जम्मू-कश्मीर में लगातार तीन दिनों से बारिश और बर्फबारी का माहौल बना हुआ है। जहां इस बारिश और बर्फबारी ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है और जम्मू-कश्मीर पर मंडरा रहे सूखे के खतरे को हटा दिया है वहीं लोगों के लिए कई जगहों पर इसने मुसीबत भी पैदा कर दी है। कई जगहों पर भूस्खलन, हिमस्खलन जैसी घटनाएं हो रही हैं। घरों के टूटने का डर बना हुआ है।

वहीं अब ताजा जानकारी के अनुसार पीड़ा रामबन में भूमि धंसने की घटना हुई है। इस दौरान टी 1 पीड़ा-कुंफर टनल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। इस टनल के दोनों ओर से गाड़ियों की आवाजाही पर ब्रेक लगा दी गई है। अब केवल टी 2 कुंफर-पीड़ा टनल पर ही गाड़ियां चल रही हैं। एन.एच.ए.आई. और ट्रैफिक अधिकारी ट्रैफिक को फिर से सुचारू रूप से चलाने के लिए लिए टी 1 ट्यूब को बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW