HARYANA

मंत्री श्रुति चौधरी ने सम्मान संजीवनी ऐप को किया गया लॉन्च

MWb News: हरियाणा में महिलाओं के लिए हरियाणा सरकार द्वारा कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उनकी सभी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से अब एक और बड़ा कदम उठाया गया है। इसी के चलते चंडीगढ़ में महिला और बाल विकास विभाग मंत्री श्रुति चौधरी ने सम्मान संजीवनी ऐप को लॉन्च किया। श्रुति चौधरी की ओर से लॉन्च की गई महिला एवं किशोरी सम्मान योजना की ऐप के जरिए महिलाओं को कईं प्रकार के लाभ मिल पाएंगे।

बता दें कि इस योजना के तहत 10 से 45 साल तक की महिलाओं और बालिकाओं को सेनिटरी पैड दिए जाएंगे। इतना ही नहीं इस ऐप के माध्यम से लाभार्थियों को मिलने वाली सभी सुविधाओं को ट्रैक भी किया जाएगा।

साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की 10वीं वर्षगांठ पर विभाग की ओर से 8 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे। इस दौरान मंत्री श्रुति चौधरी ने बच्चियों के साथ बालिका दिवस भी मनाया। इस कार्यक्रम में कई बालिकाओं ने भाग लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW