HARYANA

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

MWB News: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की शुरू कर सकती है। आज हरियाणा कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर फैसला लिया जा सकता है। पिछले साल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को लेकर घोषणा की थी। इसमें 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया था।

हरियाणा कैबिनेट बैठक में हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की तारीख भी फाइनल की जा सकती है। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र फरवरी के दूसरे हफ्ते में बुलाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW