NATIONAL

हरियाणा की बेटी करेगी दिल्ली पर राज, आज लेंगी दिल्ली के CM पद की शपथ

MWB News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में लंबे अंतराल के बाद भाजपा ने कल अपना सीएम का नाम घोषित कर दिया। रेखा गुप्ता को दिल्ली की जिम्मेदारी दी गई है। रेखा गुप्ता जुलाना के नंदगढ़ गांव की बेटी है और पढ़ाई से ग्रेजुएट की हुई है रेखा गुप्ता की उम्र 50 साल है और उनका परिवार नंदगढ़ गांव में ही रहता है।बेटी के सीएम बन जाने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है घर पर लोग परिवार को बधाइयां देने के लिए आ रहे हैं। रेखा गुप्ता का पिता व्यवसाय से बैंक ऑफ़ इंडिया में बैंक मैनेजर की नौकरी करते थे।

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे।

 

बीजेपी ने दिल्ली की कमान तेजतर्रार नेता रेखा गुप्ता को सौंपकर यह संकेत दिया है कि पार्टी राजधानी में महिला नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर लंबा और प्रभावशाली रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW