सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानें आज का लेटेस्ट प्राइस

Mwb News: भारतीय सर्राफा बाजार में आज 24 फरवरी 2025 को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 86,356 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि चांदी का भाव 96,244 रुपये प्रति किलो पर आ गया है।
नेशनल डेस्क: भारतीय सर्राफा बाजार में आज 24 फरवरी 2025 को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 86,356 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि चांदी का भाव 96,244 रुपये प्रति किलो पर आ गया है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार की शाम 24 कैरेट सोना 86,092 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह बढ़कर 86,356 रुपये हो गया। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में गिरावट आई और यह 97,147 रुपये से घटकर 96,244 रुपये प्रति किलो हो गई। सोना लगातार महंगा हो रहा है, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। यदि आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए निवेश कर सकते हैं।



