HARYANA

 विज ने आठ पन्नों में दिया हर सवाल का जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला

MWB NEWS: हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पार्टी अध्यक्ष द्वारा जारी नोटिस का जवाब बुधवार को दे दिया। विज ने नोटिस की अवधि समाप्त होने से करीब आठ घंटे पहले ही यह जवाब दिया है। विज को जारी किए गए नोटिस की अवधि बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो रही थी।

अनिल विज को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की तरफ से सोमवार को यह नोटिस जारी किया गया था। मंगलवार की शाम विज बेंगलुरू से वापस लौटे। हवाई अड्डे पर उन्होंने दावा किया था कि वह घर जाकर इसका जवाब देंगे। विज ने बुधवार को नोटिस का जवाब भेज दिया है।

विज ने जवाब में क्या लिखा है इसका खुलासा तो उन्होंने नहीं किया अलबत्ता उनको जारी हुए नोटिस पर सवाल जरूर खड़े कर दिए। अनिल विज ने कहा कि उन्हें एक पेज का नोटिस जारी हुआ था। जिसका उन्होंने आठ पेजों में विस्तृत जवाब दे दिया है। विज ने कहा कि मैंने उस चिट्ठी को भेजने के बाद फाडक़र टुकड़े जेब में रखे हैं। जिसे जला दूंगा। विज ने ये जरूर कहा कि उन्हें कुछ और चाहिए होगा तो वह भी दे दूंगा।

विज ने नोटिस मीडिया में लीक होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी चाहे तो इसकी जांच कराए या नहीं, यह उनकी मर्जी। उन्होंने कहा कि यह दो लोगों के बीच का कम्यूनिकेश था। मुझे सबसे पहले मीडिया के माध्यम से ही नोटिस के बारे में पता लगा।

विज ने कहा कि मैं तीन दिन से बाहर गया था। बैंगलुरु से रात आया। घर गया। ठंडे पानी से नहाया। रोटी खाई और बैठकर मैंने जवाब दे दिया। मैंने समय से पहले जवाब भेज दिया। मुझे 3 दिन का समय दिया गया था। मैंने उसमें ये भी लिखा है कि अगर किसी और बात का जवाब चाहिए तो मुझे बता दें, वह भी मैं लिखकर दे दूंगा। जितना में याद कर सका, सोच सका, मैंने लिखकर दे दिया।
विज ने कहा कि मैंने जो चिट्ठी लिखी है,उसे नष्ट कर दिया है और कतरनें (टुकड़े) जेब में रखी हैं, इन्हें भी जला दूंगा। विज ने कहा कि उन्होंने जवाब में क्या लिखा इसके बारे में वह मीडिया में सार्वजनिक नहीं करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW