आस्था फाउंडेशन अंबाला बस स्टैंड पर राहगीरों को ₹5 थाली में भोजन उपलब्ध कराएगी,मंत्री अनिल विज ने रिबन काट कर किया उद्घाटन ।

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । अंबाला बस स्टैंड पर राहगीरों को ₹5 थाली में भोजन उपलब्ध कराएगी आस्था फाउंडेशन! हरियाणा की श्रम, ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने आस्था फाउंडेशन द्वारा अंबाला कैंट बस स्टैंड पर “क्लाउड किचन” का रिबन काट कर उद्घाटन किया! इस थाली में एक दाल, सब्जी, रोटी तथा चावल परोसे जाएंगे! आस्था फाउंडेशन द्वारा आज बस अड्डे अंबाला कैंट पर शुरू की गई क्लाउड किचन का हरियाणा के श्रम, ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने उद्घाटन किया!
इस मौके पर अनिल विज ने कहा कि यदि कुछ सामाजिक संस्थाएं सामने आती हैं तो वह हरियाणा के अन्य बस अड्डे पर भी इस प्रकार की किचन शुरू करने का प्रयास करेंगे! उन्होंने कहा बस अड्डा की हालत सुधारने के लिए टूरिज्म से भी बात की है और फिलहाल हम पांच बस अड्डों पर पायलट प्रोजेक्ट के तहतटूरिज्म का खाना मुहेय्या करवा रहे है! उन्होंने कहा कि हम हरियाणा में यात्रियों को निम्न स्तर का खाना क्यों मुहैया करवाये! उन्होंने कहा कि हरियाणा में लंबी दूरी की बसें चल रही हैं जिनमें रोडवेज स्टाफ सहित 3 लाख महिलाएं, बच्चे व यात्री यात्रा करते हैं, यदि ऐसा नाम हुआ तो वह रेलवे की तरह कॉरपोरेशन बनाकर उन्हें अच्छा खाना माहिया कराएंगे! उन्होंने कहा कि आस्था फाउंडेशन कई प्रकार के सामाजिक कार्य के साथ-साथ पिछले 4 सालों से अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए ₹5 में भरपेट थाली की व्यवस्था कर रही है! उसी तर्ज पर आज उन्होंने अंबाला कैंट बस अड्डे पर भी शुरुआत की है!



