दिल्ली में अबकी बार भाजपा की सरकार बनेगी : अक्षय नंदा
भाजपा नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की फौज के साथ दिल्ली प्रचार में जुटी हुई है।पूर्व मंत्री सुभाष सुधा व भाजपा नेता जयभगवान शर्मा(डीडी) भी उत्तम नगर सहित अनेक विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली द्वारा सूची जारी कर प्रदेश भाजपा लीगल सेल के सदस्य अक्षय नन्दा एडवोकेट,जिला सचिव लाडी पाल, रमेश वर्मा सहित जिला के दर्जनों कार्यकर्ताओं को दिल्ली के तिलक नगर,राजौरी गार्डन,संगम विहार सहित अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की कमान सौंपी गई है। तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्वेता सैनी के समर्थन में बीती रात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया।
भाजपा नेता अक्षय नन्दा ने बताया कि दिल्ली में अबकी बार भाजपा की सरकार बनेगी।अक्षय नन्दा ने तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ अध्यक्षों की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों व अंतिम चरण के चुनाव प्रचार की समीक्षा की। भाजपा नेता अक्षय नन्दा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए भ्रष्टाचार से दिल्ली की जनता पूरी तरह आहत है। वहीं जिला सचिव लाडी पाल व रमेश वर्मा ने बताया कि इन चुनावों में भाजपा की स्थिति बहुत मजबूत है।



