पंजाब पुलिस में भर्ती होने वालों के लिए खुशखबरी, निकली भर्ती…यहां जाने डिटेल

पंजाब: पंजाब पुलिस में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल के 1746 रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू होगी। कांस्टेबल पदों के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए युवाओं को पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर फॉर्म भरना होगा। इस पद हेतु आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 13 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। हेल्प डेस्क के लिए लोगों को 022-61306265 पर कॉल करना होगा।
इस भर्ती प्रक्रिया में जिला संवर्ग में 1216 पदों तथा सशस्त्र पुलिस संवर्ग में 485 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। वे 33 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकेंगे।



