PUNJAB

पंजाब के इन स्कूलों में छुट्टी, जारी हो गए Order

Mwb News : पंजाब में एक और छुट्टी का ऐलान हो गया है। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार के परसोनल विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार माघी के मेले के मद्देनजर 14 जनवरी 2025 (मंगलवार) को पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब में छुट्टी का ऐलान किया है। इस दौरान श्री मुक्तसर साहिब के सभी सरकारी दफ्तर, बोर्डों/निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय छुट्टी का ऐलान किया गया है। यह छुट्टी सिर्फ श्री मुक्तसर साहिब में लागू होंगी।

इस संबंध में जानकारी पंजाब सरकार के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा जारी किया गई है। इस अधिसूचना की प्रतियां पंजाब राज्य के सभी विशेष मुख्य सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों, वित्तीय आयुक्तों, प्रधान सचिवों और प्रशासनिक सचिवों को सूचना और कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं। इसके अलावा यह सूचना समूह विभागों के प्रमुखों, मंडलायुक्तों, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार, उपायुक्तों और उपमंडलाधीशों को भी भेज दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW