Jammu में बोर्ड की परीक्षाएं 15 से शुरू, तैयारियां हो चुकी मुकम्मल

MWB news : जम्मू में बोर्ड परीक्षाएं जल्द शुरू होने वाली हैं। दसवीं से 12वीं कक्षा तक की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इस बीच, शिक्षा मंत्री स्कीना इट्टू ने एक बैठक की अध्यक्षता की जिसमें अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के सुचारू आयोजन को लेकर तैयारियों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की है।
बैठक में डीसी और एसएपी ने शामिल हुए, जिन्हें परीक्षा केंद्रों में उचित प्रकाश, बैठने और हीटिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। जिलों के एसएसपी को मोबाइल फ्लाइंग स्क्वॉड गठन करने के लिए कहा गया ताकि परीक्षा केंद्रों के आसपास सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाया जा सके। इसके अलावा, मुख्य शिक्षा अधिकारियों को ग्राउंड स्टाफ के साथ लगातार संपर्क में रहने का निर्देश दिया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को संभागीय और जिला स्तर पर निरीक्षण दल गठित करने के निर्देश दिए गए ताकि परीक्षाएं सुचारू और सुरक्षित तरीके से आयोजित की जा सकें।


