J&K

J&K में फिर खराब होगा मौसम, तेज बारिश के साथ होगी बर्फबारी

Mwb News : जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि सोमवार को दोबारा मौसम खराब होगा और बारिश एवं बर्फबारी की संभावना है। हालांकि शनिवार को पूरा दिन खिली धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

रामबन जिले के कैफेटेरिया मोड़ पर भी राजमार्ग को बारिश की वजह से क्षति पहुंची है जिसके चलते शनिवार को मौसम साफ रहने के बावजूद राजमार्ग को यातायात के लिए नहीं खोला गया। बारिश एवं बर्फबारी के कारण श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी मार्ग, भद्रवाह-चंबा रोड, मुगल रोड और कश्मीर को किश्तवाड़ से जोड़ने वाला सिंथन टॉप रोड भी बाधित है।

पुलिस के अनुसार गुलमर्ग में पहाड़ों से हिमस्खलन हुआ है। गुलमर्ग फेज 1 में हुए इस हिमस्खलन से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। अलबत्ता प्रशासन की ओर से पहले ही हिमस्खलन को लेकर सतर्क किया गया था। प्रशासन ने पर्यटकों से भी कहा है कि बर्फबारी वाले इलाके में जाते समय सतर्कता बरतें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW