CHANDIGARHHARYANA

सीएम के रूप में नायब सैनी ने पहली बार फहराया तिरंगा, किए बड़े ऐलान

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । हरियाणा में आज रविवार यानि 26 जनवरी को पूरे प्रदेश में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। नायब सैनी ने रेवाड़ी में बतौर मुख्यमंत्री पहली बार तिरंगा फहराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हम सबके लिए गर्व की बात है कि स्वतंत्रता के आंदोलन में हरियाणा ने अहम भूमिका निभाई थी। अंबाला से ही स्वतंत्रता की चिंगारी सुलगी थी। इस योगदान को देखते हुए हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पेंशन 40 हजार रुपए प्रति महीना कर दी है। यह मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे पहला अवसर वीर भूमि अहीरवाल के रेवाड़ी में मिला है।

इसी क्षेत्र में नारनौल के पास नसीबपुर की वह ऐतिहासिक धरा है जहां सन 1857 की क्रांति के महानायक राव तुला राम ने अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे। आजादी के बाद भी इस क्षेत्र के वीरों ने भारत चीन युद्ध के दौरान रेजांगला पोस्ट पर आखिरी गोली तक लड़ाई लड़ी थी। उस लड़ाई में शहीद हुए 114 जवानों में से ज्यादातर यहीं के थे। उन्हें भी आज नमन करता हूं। आज भी रेवाड़ी क्षेत्र के युवा सेवा में भर्ती होकर राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करना अपना फर्ज समझते हैं। आज जब हम यह उत्सव मना रहे हैं तो यह बताना चाहता हूं कि गणतंत्र की धारणा हमारे लिए नहीं इसके उल्लेख वेदों में भी हैं। गण राज्य में शासन को धर्म के मार्ग पर चलकर सुख में शासन करना चाहिए। हम सुशासन से प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं।

हरियाणा बनेगा विकास का उदाहरण

उन्होंने कहा कि इस समय मुझे एक कविता की पंक्ति याद आ रही हैं। गोद खेलते नटखट गंगा यमुना मात्र भूमि को वंदन है। हमारा गणतंत्र भी राष्ट्र की एकता का संदेश देता है। इसी संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए हम संविधान अभियान चला रहे हैं। इसमें संविधान निमातार्ओं को याद कर रहे हैं। हरियाणा के सीएम ने कहा कि हरियाणा आने वाले दिनों में विकास का एक उदाहरण बनेगा।

युवाओं के लिए अलग से एक विभाग बनाया

सीएम सैनी ने कहा कि हमने अपने तीसरे कार्यकाल में दो लाख सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। पिछले की सरकारों में पर्ची खर्ची के जरिए सरकारी नौकरी दी जाती थी, लेकिन हमारी सरकार ने उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी दी है। हमने विदेश जाने वाले युवाओं के लिए अलग से एक विभाग बनाया है, जिसके जरिए उन्हें विदेश भेजा रहा है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जो खिलाड़ियों को सबसे अधिक राशि इनाम के तौर पर देता है।

19 जिलों में बनाएं जाएंगे स्टेडियम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का हमेशा प्रयास रहता है कि हरियाणा के खिलाड़ी युवाओं को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले। हमने 50 करोड़ रुपए की लागत से सूबे के 19 जिलों में स्टेडियम बनाने का लक्ष्य रखा है। महिलाओं को रसोई चलाने के लिए हर महीने 500 रुपए का सिलेंडर दिया जा रहा है।

एक लाख घरों में मुफ्त सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य

गरीब परिवारों के लिए सीएम आवास योजना शुरू की है। इसके तहत करीब पंद्रह हजार मकान लोगों को दिए जा चुके हैं। पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना के तहत एक लाख घरों में मुफ्त सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा है। अब बारह हजार लोग इसका लाभ उठा चुके हैं। किसानों के लिए चौबीस फसलों की एमएसपी पर खरीद की जा रही है। अब तक किसानों के खातों में एक लाख करोड़ से ज्यादा की राशि भेजी है।

शहीदों के परिवारों को देंगे 1 करोड़ की सहायता राशि

इसके अलावा शहीदों को दी जाने वाली राशि दोगुनी करते हुए 1 करोड़ कर दी है। हमने अग्निवीरों को सीधी भर्तियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा की मां अपने बेटे को सेना की वर्दी में देखकर खुश होती हैं। सीएम ने कहा किलआपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए यातनाएं सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों को भी पेंशन दे रहे हैं। हाल ही में यह पेंशन बढ़ाकर 20000 कर दी गई है।

नायब सैनी ने कहा कि हमने जातिवाद, क्षेत्रवाद भाई भतीजावाद को खत्म किया है। पिछले 10 सालों में एक पारदर्शी व शासन व्यवस्था को बनाया है। भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए सभी सेवाओं को घर बैठे ही लोगों तक पहुंचाने के लिए ई गवर्नेंस का नया मॉडल तैयार किया है। सरकारी योजनाओं और सेवाओं को परिवार पहचान पत्र से जोड़ा गया है। बिना खर्च पर्ची की नौकरी देने, ऑनलाइन ट्रांसफर, पढ़ी-लिखी पंचायत, अंत्योदय अभियान की आज पूरे देश में चर्चा है। अपने तीसरे कार्यकाल में विकास और जनकल्याण कार्य इस दौर को आगे बढ़ाते हुए समय की जरूरत के हिसाब नए निर्णय ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें : –गणतंत्र दिवस पर डेढ़ साल की नातिन के साथ जमकर थिरके अनिल विज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW