HARYANA

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, इन 11 जिलों में बारिश का अलर्ट…

Mwb News: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में बदलाव शुरु हो गया है। इसके चलते बीते दिन कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। हरियाणा में आज भी मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार अंबाला और यमुनानगर में रेड अलर्ट है, जबकि हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, करनाल और पंचकूला में यलो अलर्ट जारी किया गया है। संभावना है कि बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसी बीच आज सुबह 5 बजे सोनीपत में तेज बारिश हुई। इस दौरान बादल गरजे और बिजली चमकी। ये हाल सुबह से पलवल, फरीदाबाद और झज्जर में भी है।

 

बता दें कि बीते दिन शुक्रवार को हिसार, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और महेंद्रगढ़ में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि देखने को मिली। जिस कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और झज्जर में तेज बारिश हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW