पंचकूला में 20 और 27 जनवरी को होगी उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्रवाई ।
मंच 1 लाख से 3 लाख रुपए तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा ।

एमडब्ल्यूबी न्यूज़,चंडीगढ़ । उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा आगामी 20 और 27 जनवरी को पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जाएगा। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपनी बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए 20 और 27 जनवरी को यूएचबीवीएन के मुख्यालय, विद्युत सदन, इंडस्ट्रियल प्लाट-3 और 4, सेक्टर-14, पंचकूला में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होने वाली कार्रवाई में सम्मिलित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवक्ता ने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, ख़राब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निस्तारण किया जाएगा। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को निरंतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है।



