HARYANA
हरियाणा के स्कूलों में कल छुट्टी, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

MWB News: जींद के एकलव्य स्टेडियम में आज जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जा रहा। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने तिरंगा फहराया और सलामी ली। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने सभी स्कूलों में कल यानी 27 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की और 3 लाख रुपये देने कि घोषणा भी की।
वहीं मंत्री के संबोधन के दौरान अधिकारी माइक को चालू करना भूल गए। इसके अलावा जुलाना में पानीपत सिटी विधायक प्रमोद विज और नरवाना में साहित्य एकेडमी के वाइस चेयरमैन कुलदीप अग्निहोत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराया। महिपाल ढांडा ने कहा आज हरियाणा उन्नति कि राह पर है। बीजेपी की सरकार में हर व्यक्ति को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। इस मौके पर उचाना में विधायक देवेंद्र अत्री और सफीदों में विधायक रामकुमार गौतम अपने हलके में ही मुख्यातिथि रहे।



