FILMY

मशहूर सिंगर के सिर पर लगी गंभीर चोट, अस्पताल से खुद शेयर किया हेल्थ अपडेट

MWB News : मशहूर सिंगर गुरु रंधावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस को अपडेट देते रहते हैं। लेकिन इस बार उनकी एक खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया। गुरु को एक्शन सीन के दौरान चोट लग गई, जिसकी तस्वीर अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है। हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि गुरु बिल्कुल ठीक हैं।

गुरु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसे देखकर फैंस चिंता में आ गए। इस तस्वीर में उनके सिर और चेहरे पर चोट के निशान नज़र आ रहे हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने बताया कि उन्हें ये चोट ‘शौंकी सरदार’ फिल्म के सेट पर लगी।

कैसे लगी गुरु को चोट?
गुरु ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट, लेकिन मेरा हौसला बरकरार है। ‘शौंकी सरदार’ के सेट से एक पल। एक्शन करना बहुत मुश्किल काम है, लेकिन अपने दर्शकों के लिए पूरी मेहनत करूंगा।’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW