Weather : खिलती हुई धूप से लोगों को मिली राहत, जानिए अगले 5 दिन के मौसम का हाल

MWB News: इस समय हरियाणा वालों की खिलती हुई धूप से राहत मिल रही है। वहीँ मौसम विभाग के मुताबिक आज हरियाणा में मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिन हरियाणा में मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक हल्की बारिश से सम्पूर्ण इलाके में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में तेज धरातलीय हवाएं चलने से हरियाणा और दिल्ली-NCR में हल्के स्तर का कोहरा रहने की संभावना है। इसके साथ ही ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान अलसुबह और देर रात्रि कहीं कहीं धुंध छाने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 जनवरी तक उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। साथ ही इस दौरान सुबह और देर रात्रि कहीं-कहीं धुंध भी छा सकती है।



