CHANDIGARHHARYANA

यूनिवर्सिटी में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कर्मचारी क्वार्टर में युवती ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। उसका शव बाथरूम में लोहे के पाइप से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला चेतना एनजीओ में टीचर थी और शहर की कर्ण कॉलोनी में बच्चों को पढ़ाती थी।
थाना केयूके पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान सुमन देवी के नाम से हुई है।

सुबह करीब साढ़े 8 बजे परिजन बाथरूम में गए, तो सुमन का शव लोहे के पाइप पर कपड़े से बनाए गए नाड़े पर लटका मिला। परिजनों ने उसे तुरंत फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच करके सुमन को मृत घोषित कर दिया। सुमन की बड़ी बहन रेणू बाला यूनिवर्सिटी में ही एक हॉस्टल में बतौर गेट कीपर तैनात है। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने कहा कि वह सुबह खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। तभी उसने अपनी मां के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह उनकी ओर दौड़ कर गई। देखा तो बाथरूम में उसकी बहन ने फंदा लगाया हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW