CHANDIGARHHARYANATrending News

Haryana Budget 2025-26: हरियाणा की नायब सरकार का पहला बजट 13 मार्च को

Haryana Budget 2025-26: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, जो वित्त मंत्री भी हैं, 13 मार्च को अपनी सरकार का पहला बजट पेश करेंगे। इस बजट में हरियाणा को कई तरह की सौगातें मिल सकती हैं, जिनकी उम्मीद प्रदेशवासियों को है। हरियाणा विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार की रात बजट सत्र के प्रस्तावित कार्यक्रम की घोषणा की।

बजट सत्र की शुरुआत 7 मार्च को सुबह 11 बजे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण से होगी, जिसमें वह सरकार की नीतियों, पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। आठ और नौ मार्च को शनिवार और रविवार का अवकाश होने के कारण विधानसभा की बैठक नहीं होगी। 10 मार्च को फिर से कार्यवाही शुरू होगी, जिसमें राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

12 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का जवाब दिया जाएगा और धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाएगा। 13 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सैनी राज्य का बजट पेश करेंगे, जिसके बाद होली के अवसर पर तीन दिन का अवकाश रहेगा।

17 मार्च से 21 मार्च तक बजट पर चर्चा होगी और 24 मार्च को मुख्यमंत्री बजट पर उठे सवालों का जवाब देंगे। अंत में 25 मार्च को विधायी कार्य होंगे और महत्वपूर्ण बिल पास किए जाएंगे।

इस बीच, हरियाणा में 2 मार्च को होने वाले पहले चरण के स्थानीय निकाय चुनाव का प्रचार शुक्रवार को बंद हो जाएगा, और सभी बाहरी नेता अपने शहरों में लौटेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW