HARYANA

Haryana Mausam: 2 दिन जमकर होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

MWB News : हरियाणा में ठंड का स्तर कम होने लगा है और गर्मी बढ़ने लगी है। हम कह सकते हैं कि ठंडी अपने आखिरी चरम पर है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि ठंडी हवाओं का दौर अभी भी जारी है, जिसके कारण ठंड महसूस हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।

दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण हरियाणा में आज और कल बारिश की आशंका जताई जा रही है। आईएमडी की मानें तो कल रात ही पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है, जिसके कारण आज और कल प्रदेश में बारिश हो सकती है। अगर यह स्थिति बनती है, तो तापमान में गिरावट के साथ ठंड का बढ़ना लाजमी है। बताया यह भी जा रहा है कि 16 फरवरी के बाद 19 फरवरी और 24 फरवरी को भी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है।

बता दें कि आज हरियाणा का अधिकतम तापमान 25.29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, इसके अलावा न्यूनतम तापमान 14.68 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो आज हरियाणा का एक्यूआई 158 दर्ज किया गया है, जो कि चिंता का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW