CHANDIGARHHARYANA

हरियाणा-पंजाब में आज रात से बदलेगा मौसम, बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । पिछले कईं दिनों से तापमान में हो रही बढ़ोतरी के बीच एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने जा रहा है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि आज रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जोकि कल कुछ कम हो जाएगा। इस बदलाव से पंजाब और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

डॉ. पॉल ने बताया कि इसके बाद 3 और 4 फरवरी को एक अन्य पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। उससे हरियाणा और पंजाब के कुछ स्थानों पर बारिश होगी। वह पश्चिमी विक्षोभ पहले से अधिक मजबूत है। अभी दिन का तापमान 22 से 25 डिग्री चल रहा है। इसमें आज रात से कमी आएगी। तीन और चार फरवरी को बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। इससे एक बार फिर से ठंड लौटकर आएगी और फरवरी महीने में सुबह-शाम पहले की तरह से शीत लहर चलेगी। इस दौरान तापमान भी कम रहेगा और हल्की ठंड भी महसूस होगी।
चंडीगढ़ में भी दिखेगा असर

डॉ. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि मौसम में होने वाले इस बदलाव का असर चंडीगढ़ में भी दिखाई देगा। आज रात और कल को चंडीगढ़ में भी बादल रहेंगे। साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके अलावा 3 और 4 फरवरी को भी चंडीगढ़ में बारिश की संभावना है, जिससे मौसम एक बार फिर से चंडीगढ़ का मौसम सुहावना हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW