Himachal: मार्च में होंगी तीसरी, 5वीं और 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं, समय और तिथियां घोषित

MWB news : शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में कक्षा तीसरी, 5वीं और 8वीं की नियमित कक्षाओं तथा राज्य मुक्त विद्यालय प्रणाली के 8वीं कक्षा के परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं आगामी मार्च महीने में आयोजित की जाएंगी।
ये परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू होकर 17 मार्च तक निर्धारित की गई हैं। इन परीक्षाओं के लिए समय भी घोषित कर दिया गया है। इसकी जानकारी वीरवार काे प्रदेश स्कूल शिक्षा बाेर्ड के सचिव डाॅ. मेजर विशाल ने दी।
उन्हाेंने बताया कि कक्षा तीसरी और 5वीं के नियमित छात्रों की परीक्षाएं 7 मार्च से 15 मार्च तक सुबह 9:45 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएंगी।
वहीं, राज्य मुक्त विद्यालय के 8वीं कक्षा के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन 4 मार्च से 17 मार्च तक सुबह 9:45 बजे से 1 बजे तक किया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आरंभ होने के आधे घंटे पहले अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी अनिवार्य है।



