HARYANA

हरियाणा में आज महाशिवरात्रि पर होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Mwb News : हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में मौसम विभाग ने आज महाशिवरात्रि पर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जबकि बारिश 28 फरवरी तक होगी। इसके बाद प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बुधवार 26 फरवरी को देर शाम तक प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा व बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो जाएगी। इसके अलावा ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 26 से 28 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

 

आज जिन जिलों में बारिश होगी जिनमें चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर शामिल है। इन जिलों के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 27 और 28 फरवरी का हरियाणा के तकरीबन सभी जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW