CHANDIGARHHARYANA

हार की बौखलाहट में हरियाणा पर आरोप लगा रहे केजरीवाल : कबीरपंथी

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से हरियाणा पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाए जाने पर नीलोखेड़ी से भाजपा के विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने उन पर पलटवार किया है। कबीरपंथी ने इस बयान को केजरीवाल की घटिया सोच बताते हुए कहा कि वह हमेशा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा पर ठीकरा फोड़ते हैं। फिर चाहे वह प्रदूषण का हो या फिर कुछ और, क्योंकि उनकी सरकार काम तो करती नहीं है। केजरीवाल केवल लोगों को मूर्ख बनाकर बहला-फुसलाकर वोट ले लेते हैं, लेकिन व्यवस्था खड़ी नहीं कर पाते। इसलिए वह हरियाणा और केंद्र सरकार पर ठीकरा फोड़ते रहते हैं।

भाजपा विधायक ने कहा कि गंगा, यमुना और सरस्वती तीनों हमारे लिए पवित्र है। अभी प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। सारा जल वहीं जाता है और लोग उसमें स्नान भी कर रहे हैं। हरियाणा में भी चाहे गंगा हो या यमुना हर तरह से पवित्र मिलेगी। आखिर दिल्ली में ही क्यों वह गंधी हो जाती है, क्योंकि वहां की सरकार उसकी स्वच्छता के लिए किसी तरह का कोई प्रयास नहीं करती। बार-बार वहां के लोग भी मुद्दा उठाते हैं, लेकिन वह उसे दूर करने की बजाए हरियाणा पर आरोप लगा रहे हैं कि हरियाणा यमुना में जहरीला पानी छोड़ रहा है।
भगवान दास कबीरपंथी ने कहा कि केजरीवाल अपनी हार की बौखलाहट में इस प्रकार का बयान देकर लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं। उन्होंने लगातार 10 साल फ्री का लालच देकर जनता की वोट लेने का काम किया है। इसलिए इस बार लोग उनके झांसे में आने वाले नहीं है। लोगों ने इस बार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देने का मन बना लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW