HARYANA

हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा Update, जानें अगले तीन दिनों का मौसम का हाल

हिसार: हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा। लेकिन 26 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 27 और 28 फरवरी को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि रविवार से तीन दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 23 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, इसके और उसके बाद राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल जाएगा।

वहीं आज के मौसम की बात करें तो आज मौसम साफ रहेगा। सुबह शाम लोगों को ठंड महसूस होगी। आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। जबकि, बुधवार यानी 25 फरवरी अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हरियाणा में फरवरी के महीने में ही जहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। उस हिसाब से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में मार्च के पहले हफ्ते से लोगों को गर्मी सताने लगेगी। हालांकि, 13 मार्च यानी होली तक मौसम ऐसे ही बदलता रहेगा और लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW