HARYANA

कुलदीप बिश्नोई ने की कैबिनेट के फैसले को रद्द करने की मांग, CM को लिखा पत्र

MWB NEWS: हरियाणा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सीएम से आग्रह किया है कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1974 को समाप्त करने से पहले एक बार फिर से विचार किया जाना चाहिए। कुलदीप बिश्नोई ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1974 को निरस्त करके वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-2024 को लागू करने का आदेश दिया गया।

कुलदीप बिश्नोई ने नायब सैनी को लिखे पत्र में लिखा कि उन्हें जानकारी मिली है कि प्रदेश सरकार ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1974 को समाप्त करके नया वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-2024 अधिसूचित किया है, जिसके तहत प्रदेश में नर नीलगाय को अधिकृत तौर पर मारने की अनुमति दी गई है। उन्होंने आगे लिखा कि यह फैसला वन्य जीव प्रेमियों और खासकर बिश्नोई समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

उन्होंने लिखा कि बिश्नोई समाज वन्य जीवों की रक्षा करने के लिए जाना जाता है। कुलदीप बिश्नोई ने आगे सीएम सैनी से अपील करते हुए लिखा कि बीते दिनों में हुई कैबिनेट बैठक में पास किए गए इस फैसले पर फिर से विचार करके इसे निरस्त किया जाए। इससे वन्य जीवों की रक्षा और वन्य जीव रक्षकों की भावनाओं की सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW