CHANDIGARHHARYANA

कर्तव्य पथ पर दिखा हरियाणा का शौर्य और धरोहर, गीता का संदेश देते दिखाई दिए भगवान कृष्ण ।

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एक बार फिर हरियाणा का गौरव देखने को मिला। आज पूरे देश ने कर्तव्य पथ पर हरियाणा के गौरव, समृद्धि, विरासत और विकास के अलौकिक दृश्य को देखा। हरियाणा की झांकी में इस बार प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से लेकर आधुनिक हरियाणा की झलक देखने को मिली। सूचना जनसंपर्क और भाषा विभाग द्वारा तैयार की गई झांकी में भगवान श्री कृष्ण के गीता ज्ञान से लेकर आधुनिकता के साथ बढ़ता हरियाणा प्रदर्शित किया गया।

गीता का उपदेश देते दिखाई दिए श्री कृष्ण

हरियाणा की झांकी में अर्जुन को गीता का उपदेश दे रहे भगवान कृष्ण दिखाई दिए। इसमें कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर का दृश्य दिखाई दिया, जहां पर भगवान कृष्ण ने अर्जुन को महाभारत के समय श्रीमद्भागवत गीता का संदेश दिया था। यह वह दिव्य संदेश है जो भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन के माध्यम से पूरे मानव जाति को दिया था। ऐसे में यह भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत में हरियाणा के स्थाई योगदान का प्रमाण है।

हरियाणा के विकास और सांस्कृतिक विरासत की दिखी झलक
इसके साथ ही हरियाणा के विकास और शिल्प को प्रदर्शित करते हुए हरियाणवी बैलगाड़ी दिखी, जिसमें चमड़े की जूतियां, सरकंडा शिल्प, चोप, बाग, पंजा दरी, फुलकारी और रेवाड़ी के पीतल बर्तन, सुराही और मिट्टी के बर्तन की झलक देखने को मिली। इसके अलावा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रदेश की हासिल की गई उपलब्धियों को दर्शाया गया। वहीं झांकी में गुरुग्राम की ऊंची-ऊंची बिल्डिंगें दिखाई गईं। साथ ही इस बार झांकी पर पांच खिलाड़ी दिए, जिन्होंने पैरालंपिक में मेडल जीतकर हरियाणा का नाम पूरी दुनिया में उजागर किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW