HARYANA

हरियाणा-पंजाब में फिर से बदलेगा मौसम, विभाग ने जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़ : हरियाणा और पंजाब में पिछले कईं दिनों से तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच जनता के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग की ओर से 14 और 15 फरवरी को हरियाणा-पंजाब के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। बता दें कि फिलहाल हरियाणा और पंजाब में लगातार दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि सुबह और रात में ठंड है।

इस दिन होगा मौसम में बदलाव !
मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी तक हरियाणा में मौसम शुष्क रहने वाला है, जिसकी वजह से अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। उसके बाद प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 15 फरवरी के बाद हरियाणा में बदलाव होने की संभावना है, लेकिन अगले 5 दिनों तक तेज धूप लोगों को परेशान करने वाली है।
मौसम विभाग की मानें तो आज 11 फरवरी से मौसम थोड़ा सक्रिय हो सकता है। प्रदेश में 12 से 14 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 15 और 16 फरवरी को आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी के आसार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW