मूसेवाला की मां ने बाजू पर गुदवाया बेटों के नाम और पैरों का टैटू, फैंस हुए भावुक

MWB News: पंजाबी फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अक्सर उन्हें चाहने वाले याद कर भावुक हो जाते हैं और उनकी यादों को दिल में समाए रखते हैं। वहीं सिद्धू की मां चरण कौर आज तक भी अपने बेटे की मौत के गम से उबर नहीं पाई हैं और अक्सर उसे याद कर इमोशनल हो जाती हैं। वहीं, अब हाल ही में सिद्धू मूसेवाला की मां ने अपनी बाजू पर दोनों बेटों के नाम, जन्मतिथियां और उनके पैरों के टैटू बनवाए हैं।
दरअसल, इस साल मई में सिद्धू मूसेवाला की हत्या को तीन साल हो जाएंगे, और इस दौरान उनका छोटा भाई मार्च में एक साल का हो जाएगा। इस मौके पर सिद्धू मूसेवाला की मां, चरण कौर ने अपनी बाजू पर अपने दोनों बेटों के नाम, जन्मतिथियां और उनके पैरों के टैटू बनवाए हैं। सिद्धू की जन्मतिथि 11 जून, 1993 और छोटे बेटे शुभदीप सिंह की जन्मतिथि 17 मार्च, 2024 को उन्होंने टैटू के रूप में अपने शरीर पर उकेरा है। चरण कौर के इस टैटू की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, और फैंस इसे लेकर भावुक हो रहे हैं।



