CHANDIGARHHARYANA

नायब के कैबिनेट मंत्रियों ने सीएम के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी को ग्रहण करवाया पदभार ।

एमडब्ल्यूबी न्यूज़,चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री नायब सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने आज पदभार संभाला लिया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, गौरव गौतव व राज्य मंत्री राजेश नागर ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान लगभग सभी कैबिनेट मंत्रियों ने नवनियुक्त राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी को बधाई दी।इस दौरान हिमाचल प्रदेश के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा भी खासतौर तरुण भंडारी को बधाई देने पहुंचे।

तरुण भंडारी इससे पहले मनोहर लाल के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके भी राजनीतिक सचिव के रूप में कार्यरत थे। भंडारी को केद्रीय ऊर्जा मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विश्वास पात्र माना जाता है। उनकी गिनती नायब सिंह सैनी के भरोसेमंद व्यक्तियों में होती है। संगठन और चुनाव प्रबंधन में भी भंडारी का एक लंबा अनुभव है।

दिखा चुके हैं अपना राजनीतिक अनुभव

तरुण भंडारी पिछले वर्ष हरियाणा में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपने राजनीतिक अनुभव का जलवा दिखा चुके हैं। तरुण भंडारी के प्रयासों से बीते वर्ष कांग्रेस के अनेक दिग्गज नेता भारती जनता पार्टी में शामिल हुए थे, जिससे प्रदेश में भाजपा को काफी मजबूती मिली। इनमें किरण चौधरी, श्रुति चौधरी, नवीन जिंदल जैसे प्रमुख नाम शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW