HARYANATrending News

संत कबीर जयंती पर सीएम नायब सिंह सैनी की बड़ी सौगातें, सफाई कर्मियों के वेतन में ₹2100 की बढ़ोतरी

सिरसा, 11 जून — हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर जयंती के मौके पर प्रदेशवासियों को कई बड़ी सौगातें दीं। सिरसा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों के मासिक वेतन में ₹2100 की बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि आगामी वर्षों में यह वेतन ₹26,000 तक पहुंचाने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वास्थ्य क्षेत्र को भी मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सिरसा के संत सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का नशा मुक्ति केंद्र बनाने की घोषणा की। साथ ही डबवाली के केंद्र को 10 से बढ़ाकर 30 बेड का करने और ऐलनाबाद में नया 30 बेड का नशा मुक्ति केंद्र खोलने की भी बात कही।

समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, जिसमें पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संत कबीर की शिक्षाओं को सामाजिक समरसता का मार्गदर्शक बताया और लोगों से जातिवाद और भेदभाव से ऊपर उठने की अपील की।

सैनी ने सफाई कर्मियों की सुरक्षा के लिए बीमा योजना, आयोग गठन और एजेंसी से कार्यरत कर्मियों को नियमित करने जैसे कदमों की जानकारी दी। साथ ही अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों के लिए विवाह शगुन और आवास नवीनीकरण योजनाओं का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री का संदेश था— “हरियाणा एक, हरियाणवी एक”, और यही संत कबीर की भावना भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW