CHANDIGARHHARYANATrending News

हरियाणा में बिजली बिल आधार से होंगे लिंक, हर मंगलवार को लगेंगी बिजली अदालतें: अनिल विज

चंडीगढ़, 16 अप्रैल: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ताओं के बिल अब उनके आधार कार्ड से लिंक किए जाएंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को हल करने के लिए हर मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सर्कल कार्यालयों में बिजली अदालतें लगाई जाएंगी।

 

बैठक में  विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गलत बिल, मीटर रीडिंग और खराब मीटर जैसी समस्याओं का समाधान एक महीने के भीतर किया जाए। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर जन सुविधाएं देने पर भी जोर दिया, जिसमें बैठने की व्यवस्था, पानी और गर्मी से राहत के इंतजाम शामिल हैं।

 

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली बिल न भरने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और समय पर बिल भरने के लिए जनता को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सभी सब-डिवीजन कार्यालयों में पर्याप्त मात्रा में बिजली उपकरण और कर्मचारियों के लिए सेफ्टी किट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW