NATIONAL

एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली, 5.2 की तीव्रता मापी गई

MWB News : दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में महसूस किए गए तेज भूकंप के झटकों के बाद अब अंडमान सागर में भी धरती हिल गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, 20 फरवरी (गुरुवार) की सुबह मलेशिया के पास अंडमान सागर में 5.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप के झटकों से इलाके में हलचल मच गई, हालांकि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

इस भूकंप का केंद्र सुबह 08:49:45 IST पर समुद्र में 75 किलोमीटर की गहराई में था। इसका स्थान 5.57 डिग्री पूर्वी देशांतर पर बताया जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, लगातार भूकंप आना एक चिंता का विषय बनता जा रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

भूकंप आज सुबह करीब 6:21 बजे दर्ज किया गया, जिससे तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

अंडमान सागर में आए भूकंप से एक दिन पहले, 19 फरवरी की रात महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पेण और सुधागड़ इलाकों में भी हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके ज्यादा तीव्रता के नहीं थे, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। भूकंप रात करीब 10 बजे महसूस किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW