NATIONAL

Mahakumbh से आ रहे लोग हो रहे हैं बीमार, जानिए क्या है वजह

Mwb news:  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान कर रहे हैं। यह धार्मिक आयोजन इस बार भी हजारों लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। अब तक करीब 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। लेकिन इस महाकुंभ के दौरान नदी के पानी में बढ़े प्रदूषण ने कई लोगों को बीमार बना दिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने हाल ही में एक रिपोर्ट पेश की है, जिसमें बताया गया है कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज की गंगा नदी में फेकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ी है। इस बैक्टीरिया का बढ़ना नदी के पानी में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को दर्शाता है। जब इतने बड़े पैमाने पर लोग नदी में स्नान करते हैं, तो पानी में प्रदूषण भी स्वाभाविक रूप से बढ़ जाता है।

बीमारियों का खतरा और अस्पतालों में बढ़ती संख्या
महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे कई लोग बीमार हो गए हैं और उन्हें अस्पतालों में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ी है। खासकर दिल्ली में, जहां कुंभ से लौटने वाले लोग अस्पतालों तक पहुंच रहे हैं। इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर के अनुसार, “हम कुंभ से लौटे लोगों में मेडिकल समस्याओं को देख रहे हैं। विशेष रूप से गैस्ट्रोएंटेराइटिस जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिसमें दस्त और उल्टी जैसी समस्याएं हो रही हैं। कुछ मरीजों को वायरल फीवर और सर्दी-खांसी भी हो रही है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW