CHANDIGARHHARYANA

पंजाब राज्य महिला और बाल अधिकार आयोग द्वारा ने किया लुधियाना का दौरा, महिला और लड़कियों के साथ हुई घटना की ली जानकारी

चेयरपर्सन राज लाली गिल और चेयरमैन कंवरदीप सिंह पीड़ितों और पुलिस कमिश्नर से मिली

एमडब्ल्यूबी न्यूज़,चंडीगढ़ । एडीसी (जी) रोहित गुप्ता के साथ घटना स्थल पर पहुंचे राज लाली गिल और कंवरदीप सिंह ने इस अमानवीय घटना पर दुख व्यक्त किया और परिवार को पूरी सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए और पुलिस को किसी भी दोषी को न बख्शने के लिए कहा। उन्होंने आगे कहा कि आयोग द्वारा ऐसी घटनाओं को सहन नहीं किया जाएगा और दोषियों के लिए मिसाली सजा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल से भी मुलाकात की और अब तक हुई गिरफ्तारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा क्योंकि विभिन्न पुलिस टीमें पहले ही उसकी गिरफ्तारी के लिए बहुत सतर्कता से काम कर रही हैं। इस मामले में तीन गिरफ्तारियां पहले ही की जा चुकी हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि किशोरों और बाल मजदूरी जैसी अमानवीय गतिविधियों को रोकने के लिए श्रम विभाग और अन्य संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW