CHANDIGARHHARYANA

श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट ने लगाया विशाल भंडारा ।

मौनी अमावस्या पर भी लगाया था विशेष विशाल भंडारा।

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । पंचकूला सेक्टर 6 स्थित जनरल हॉस्पिटल के बाहर श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट द्वारा विशाल भंडारा लगाया गया।

यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रधान दिनेश बंसल ने बताया कि मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर भी ट्रस्ट द्वारा विशाल भंडारा लगाया गया था। जिसमें प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति राजीव खुंगर के परिवार की और से विशेष सहयोग किया गया था। इस भंडारे में हजारों जरूरतमंद लोगों ने भंडारा प्रशाद ग्रहण किया था।

दिनेश बंसल ने बताया कि आज के इस भंडारा में दिल्ली निवासी आस्था पुनीत जैन के परिवार की और से तथा पानीपत निवासी सुमित गोयल के माता पिता की 33वीं वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर विशेष सहयोग किया गया। भंडारा प्रशाद में संकड़ों लोगों ने भोजन प्रशाद का लाभ उठाया। ट्रस्ट के प्रधान दिनेश बंसल ने कहा कि अन्न दान का बहुत ही महत्त्व है। जो भी श्रद्धालु भंडारा लगाने चाहते हैं वह श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट पंचकूला के किसी भी ट्रस्टी साथी से संपर्क कर सकते हैं। बंसल ने भंडारा बुकिंग के लिए मोबाइल न जारी किया जिसमें 9877317004, 9877660975, 7973066714 शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंगलवार ट्रस्ट द्वारा भंडारा लगाया जाता है। जरूरत होने पर कभी भी भंडारा की व्यवस्था की जाती है। कोई भी श्रद्धालु भंडारा के लिए ट्रस्ट से संपर्क कर सकता है।
इस अवसर पर ट्रस्टी विजय अग्रवाल, नवीन गर्ग, अशोक अग्रवाल, पवन बंसल, सतीश मंगला आदि ने उपस्थित होकर बालाजी महाराज जी की सेवा कर पुण्य के भागीदार बने।
श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट के तत्वाधान में एक वर्ष में चार बड़ी विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा चुका है। जियामें हजारों भक्तों ने बालाजी महाराज का गुणगान किया और बालाजी महाराज से अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करवाने हेतु अर्जी लगाई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW