महाकुंभ में स्नान कर रही महिलाओं की तस्वीरें शेयर करने वालों पर कड़ा एक्शन

MWB News: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान स्नान कर रही महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने और बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 17 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर केस दर्ज किया है। हाल ही में पुलिस ने 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज की है, जो महिलाओं के वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर रहे थे।
पुलिस ने जिन 15 अकाउंट्स पर FIR दर्ज की है, वे निम्नलिखित हैं:
– Girls Live Video (Facebook)
– Desi Bhabi Ji (Facebook)
– Rupola Rose (Facebook)
– Dwivedi rasiya @dwivedirasiya4271 (Youtube)
– Crush of Indians @CrushofIndians (Youtube)
– Mahakumbh-2025 @pkumar334 (Youtube)
– BABA KA VLOGEE Comedy @BABAKAVLOGEE440 (Youtube)
– Blogger Aabha Devi @BloggerAabhaDevi077k (Youtube)
– Roshan Desi Vlogs @roshandesivlogs4438 (Youtube)
– Kapil Tv @Kapiltv1 (Youtube)
– Mela Mahotsav @Mela-Mahotsav (Youtube)
– Pushpa village vlog @pushpavillagvlog (Youtube)
– Hindu Official 1.2M @hinduk7066 (Youtube)
– Play Tube @PlayTube7325 (Youtube)
– desi.rasiya.video @desi.rasiya.video (Instagram)
इन अकाउंट्स पर महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की जा रही थीं। पुलिस ने इन्हें ट्रैक करके FIR दर्ज की है और संबंधित व्यक्तियों की पहचान करने में लगी हुई है।



