J&K

Jammu Kashmir Budget: सत्र में गूंजा PoK का नाम, BJP विधायक ने जताया विरोध

Mwb news : जम्मू-कश्मीर के विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी है। इस दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक विधायक ने पाकिस्तान के कश्मीर (पी.ओ.के.) को लेकर टिप्पणी की। इस पर भाजपा ने विरोध करते हुए टिप्पणी को हटाने की मांग की।

जानकारी के अनुसार त्रेहगाम से नेशनल कांफ्रेंस के विधायक ने कहा कि पाकिस्तान के कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में केरन सेक्टर के नजदीकी इलाकों में बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। यह टिप्पणी विधायक ने प्रश्नकाल के दौरान की। वहीं इस टिप्पणी का भाजपा ने पुरजोर विरोध किया। इस विरोध के चलते भाजपा विधायक आर.एस. पठानिया ने खड़े होकर कहा कि ऐसी टिप्पणी को विधानसभा के रिकॉर्ड से ही मिटा देना चाहिए। उन्होंने स्पीकर से इस टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटाने की मांग की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW